{"_id":"67b781ace83b94fc2900f5d0","slug":"the-bus-has-to-travel-an-additional-106-km-to-reach-haridwar-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-123491-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हरिद्वार पहुंचने के लिए बस को 106 किमी अतिरिक्त चलना पड़ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हरिद्वार पहुंचने के लिए बस को 106 किमी अतिरिक्त चलना पड़ रहा
Fri, 21 Feb 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से गंगा जल लेने जाने वाले कांवड़ियों को रोडवेज बस से लगभग 106 किमी लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। ऐसे में रोडवेज डिपो प्रशासन पर डीजल का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
यात्री वही किराया दे रहे हैं जो काशीपुर से हरिद्वार के बीच निर्धारित है। महाशिवरात्रि पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल कांवड़ में लाने के लिए काशीपुर से हरिद्वार रोडवेज बसों से जाते हैं। काशीपुर से हरिद्वार का किराया रोडवेज बस में प्रति व्यक्ति 270 रुपये तय है।
रोडवेज डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र नितवाल ने बताया कि हरिद्वार हाईवे पर प्रशासन ने कांवड़ियों की बसों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके चलते बस लगभग 106 किमी अतिरिक्त किलोमीटर तय करके हरिद्वार पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि बस काशीपुर से धामपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर से रुड़की होते हुए जा रही है।
विज्ञापन
डिपो प्रशासन पर डीजल का अतिरिक्त भार पड़ रहा है। कांवड़िए डिपो से निर्धारित किराया ही दे रहे हैं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नितवाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से हरिद्वार हाईवे पर बसों के जाने नहीं देने से बृहस्पतिवार को बसें धामपुर तक ही गईं।
वहां से कांवड़िए अन्य वाहनों से अपने गंतव्य हरिद्वार को जा रहे हैं। कांवड़ियों के सामने हरिद्वार पहुंचने की समस्या है। काशीपुर से जाने वाले कई कांवड़ियों ने बताया कि रोडवेज बसों के सीधे हरिद्वार नहीं जाने के कारण वे लोग अब छोटे वाहन बुक करके जा रहे हैं। रोडवेज से हरिद्वार पहुंचने में चार घंटे के बजाय अब छह से सात घंटे लग रहे हैं।