फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The biggest central school of the state will open from this session.

Udham Singh Nagar News: इसी सत्र से खुलेगा प्रदेश का सबसे बड़ा सेंट्रल स्कूल

Sat, 31 Aug 2024 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 31 Aug 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
The biggest central school of the state will open from this session.
खटीमा में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय।
खटीमा। शहर में नए केंद्रीय विद्यालय भवन में नवंबर 2024 से कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। वर्तमान में बंडिया गांव में जीआईसी के पुराने भवन में अस्थायी रूप से संचालित हो रहे केंद्रीय विद्यालय को शिफ्ट करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

खटीमा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। बंडिया गांव में वर्ष 2019 से जीआईसी के पुराने भवन में अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहा है। वर्तमान में यहां 10वीं तक के 363 बच्चे अध्ययनरत हैं। यहां करीब 38 करोड़ के बजट से निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय के निर्माण का कार्य जनवरी 2023 से शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) को 30 अप्रैल 2024 तक विद्यालय के नए भवन को हैंडओवर करना था लेकिन समय पर निर्माण कार्य पूरा न हो पाने के कारण अब इसे नवंबर 2024 तक हैंडओवर करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

आठ एकड़ में बन रहा है केंद्रीय विद्यालय
नए भवन में 12वीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी। प्रधानाचार्य टी प्रकाश आर्य बताते हैं कि केंद्रीय विद्यालय के नए भवन में नवंबर से कक्षाएं शुरू होने की संभावना है। करीब आठ एकड़ में बन रहे विद्यालय में बच्चों के लिए खेल मैदान, पुस्तकालय, अध्यापकों के लिए आवास आदि की सुविधाएं मिलेंगी। बच्चों को केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ाई के लिए बनबसा, काशीपुर आदि जगह नहीं जाना पड़ेगा। यह विद्यालय उत्तराखंड का सबसे बड़ा केंद्रीय विद्यालय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बाल वाटिकाएं भी होंगी संचालित
खटीमा। केंद्रीय विद्यालय में ही एलकेजी, यूकेजी और नर्सरी के लिए एक-एक बाल वाटिकाएं संचालित होंगी। इसके बाद इन बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश मिलेगा। वर्तमान में बंडिया में अस्थायी रूप से चल रहे केंद्रीय विद्यालय में प्रति कक्षा एक-एक सेक्शन हैं जबकि नए भवन में दो सेक्शन होंगे। प्रति सेक्शन में 40-40 बच्चों के बैठने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed