फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The authorities were forced

अधिकारियों को घोटाले के लिए किया गया मजबूर

Sun, 26 Mar 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Sun, 26 Mar 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
The authorities were forced
एनएच पर लंबे डिवाइडर बनाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर। एनएच-74 के घोटालों की आंच में अब सियासत भी परवान चढ़ रही है। शनिवार को शिक्षा मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने इस घोटाले में अधिकारियों को एक तरह से क्लीन चिट ही दे दी। पांडेय ने कहा कि कुछ रसूखवालों के दबाव में अधिकारियों को यह घोटाला मजबूरन करना पड़ा है।

विज्ञापन


शनिवार को काशीपुर में लोक निर्माण विभाग के मैदान में हुए स्वागत समारोह में अरविंद पांडेय ने एनएच-74 के घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ रसूख वाले नेताओं ने इस मामले में अधिकारियों को दलाली करने पर मजबूर किया। पांडेय ने इस मामले में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधने के लिए विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को क्लीन चिट देने से भी गुरेज नहीं किया।
विज्ञापन


अरविंद पांडेय की प्रतिद्वंद्विता अपने क्षेत्र के ही एक नेता से जगजाहिर है। ऐसे में पांडेय का यह निशाना एनएच-74 के घोटाले की आंच में भाजपा की अंदरूनी सियासत को भी हवा देता लग रहा है। एनएच-74 के घोटाले की सीबीआई जांच की संस्तुति शनिवार को सरकार कर चुकी है। काशीपुर में भी इस घोटाले की गूंज है। यहां रहे अधिकतर एसडीएम और तहसीलदार इस घोटाले को लेकर संदेह के घेरे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed