{"_id":"8c33e6a6a11921ece877ccd08b836a18","slug":"the-annual-convention-of-the-north-longish-cooperative-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी दीर्घाकार सहकारी समिति का वार्षिक अधिवेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी दीर्घाकार सहकारी समिति का वार्षिक अधिवेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा।
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति के वार्षिक अधिवेशन में धान खरीद केंद्रों की अव्यवस्था का मामला छाया रहा। वक्ताओं ने खाद, बोनस, कीटनाशक सहित अन्य जरूरी सुविधायें देने को कहा।
विज्ञापन
अधिवेशन में आम सहमति से 14.43 का बजट पारित किया गया। समिति के अधिवेशन की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा ने की।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि जिला को आपरेटिव बैंक अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने समिति के खातेदारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने समिति परिसर में मिट्टी भरान विधायक निधि से कराने की घोषणा करते हुए धान खरीद में हो रही गड़बड़ी पर नाराजगी व्यक्त की।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र चंद ने धान खरीद के नाम पर किसानों के शोषण का मुद्दा उठाया। ब्लाक प्रमुख दान सिंह राणा ने उर्वरक, कीटनाशक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
इस दौरान एडीसीओ एसडी पांडे, शाखा प्रबंधक एके द्विवेदी, सचिव शोभित अग्रवाल, टीपी वर्मा, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मोहनी पोखरिया, कुसुम कापड़ी, विशाल गोयल बचन सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन