फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The animal shelter of desire is healing the wounds of the speechless

Udham Singh Nagar News: बेजुबानों के जख्मों पर मरहम लगा रहा ख्वाहिश की पशुशाला

Sat, 21 Jun 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The animal shelter of desire is healing the wounds of the speechless
काशीपुर। चैती मंदिर के पास ख्वाहिश पशुशाला का निर्माण किया गया है। ख्वाहिश एनजीओ की संचालक आयुषी नागर ने समाजसेवियों के सहयोग से इस पशुशाला की शुरुआत की। इसके लिए समाजसेवी शक्ति प्रकाश अग्रवाल ने चार बीघा जमीन दी है।
विज्ञापन

साथ ही अपूर्व जिंदल, शोभित अग्रवाल, मुदित, दिलप्रीत, संजय ठाकुर सहित अन्य लोगों ने यहां बेजुबान जानवरों व पशुओं के लिए नर्सिंग होम सेंटर बनाने में सहयोग किया है। सड़क दुर्घटना में किसी भी जानवर के घायल होने की सूचना मिलने पर उन्हें रेस्क्यू करके टीम सेंटर पर लाती है। यहां पंतनगर यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर सप्ताह में दो दिन अपनी सेवाएं देते हैं।
विज्ञापन

यहां चार पशु पैरावेट हैं, जो इनकी देखभाल रोजाना करते हैं। जरूरत पड़ने पर पशुओं का निशुल्क ऑपरेशन भी किया जाता है। यहां पर कैंसर, ट्यूमर व एक्सीडेंट में गंभीर घायल पशुओं का इलाज करके उन्हें ठीक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुषी नागर ने बताया कि अब तक पांच हजार जानवरों को रेस्क्यू कर चुकी हैं। अक्सर यहां आकर लोग पशुओं की सेवा भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed