{"_id":"640f6c4519efddb49809cd4c","slug":"the-aim-is-not-to-scare-the-examinees-but-to-stop-cheating-dm-rudrapur-news-c-8-1-80271-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों को डराना नहीं नकल रोकना है मकसद : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों को डराना नहीं नकल रोकना है मकसद : डीएम
Tue, 14 Mar 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते डीएम युगल किशोर पंत। संवाद
रुद्रपुर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर डीएम युगल किशोर पंत ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि पारदर्शी और नकलविहीन परीक्षा कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि नकल सामग्री को मुख्य गेट पर ही रोकें ताकि नकल परीक्षा कक्ष तक नहीं पहुंच सके। हमारा उद्देश्य परीक्षार्थियों को डराना नहीं बल्कि नकल को रोकना है। चेकिंग के दौरान परीक्षार्थियों को भयभीत न करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर पानी और बिजली की व्यवस्था सुचारु की जाए और संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाए। प्रश्नपत्र खोलने से पहले उसकी सही तरीके से जांच करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में उसे खोला जाए। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूरी तरह वर्जित है। इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों की 100 गज की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 42530 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। हाईस्कूल में 22921 और इंटरमीडिएट में 19609 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगी। जिले में 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 85 मिश्रित, 7 एकल परीक्षा केंद्र है। जिले में 44 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। वहां पर एडीएम जयभारत सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद