फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The administration broke the wall due to arrogance in Gularbhoj and got it built.

Udham Singh Nagar News: गूलरभोज में दबंगई से तोड़ी दीवार प्रशासन ने बनवाई

Sat, 11 May 2024 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 11 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
The administration broke the wall due to arrogance in Gularbhoj and got it built.
गूलरभोज में अतिक्रमण हटाता प्रशासन।
गूलरभोज। जनजाति की आईटीआई की चहारदीवारी तोड़कर किए गए अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ने के बाद जनजाति निदेशालय ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। इस पर तहसील व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। दबंगई से तोड़ी दीवार को प्रशासन ने फिर से बनवाया।
विज्ञापन

जनजाति की आईटीआई की चहारदीवारी को दबंगई से तोड़कर रास्ता बनाया गया था। इससे जनजाति के लोगों में रोष पैदा हो गया। अप्रैल में बुक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने जनजाति निदेशालय, डीएम व एसडीएम से मामले की शिकायत की। सरकारी संपत्ति को जबरन खुर्दबुर्द किए जाने व तत्कालीन अधीक्षक की ओर से कोई विरोध या शिकायत न करने को लेकर निदेशालय ने गंभीरता से लिया। मामले की जांच अपने स्तर से कराई। इधर, डीएम के निर्देश पर छह सदस्यीय जांच टीम को दो मई को मौके पर भेजकर परिसर की नपत व जांच कराई और आख्या निदेशालय भेजी गई। जांच में भूमि पर अतिक्रमण मिलने पर जनजाति निदेशालय ने आईटीआई को अतिक्रमण को तुरंत प्रभाव हटाकर पुनः दीवार बनाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को पुलिस बल व तहसीलदार लीना धामी की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर दीवार को फिर से खड़ा किया गया। वहां पर पटवारी ज्योति, अधीक्षक वीरेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन

तहसीलदार लीना धामी ने बताया कि आईटीआई की दीवार तोड़कर किए गए अतिक्रमण को जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद ध्वस्त कर अवैध रास्ते को बंद कर दिया है। दीवार को तोड़े जाने के मामले की जांच चल रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed