फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tewari Express will put the case of stoppage on railway board

त्रिवेणी एक्सप्रेस के स्टॉपेज का मामला रेलवे बोर्ड में रखेंगे

Sat, 16 Feb 2019 12:23 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 16 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tewari Express will put the case of stoppage on railway board
निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल। - फोटो : amar ujala

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने प्रस्तावित त्रिवेणी एक्सप्रेस के खटीमा स्टॉपेज के स्थानीय नागरिकों के सवाल पर कहा कि वह इस मामले को रेलवे बोर्ड में रखेंगे। शुक्रवार को अग्रवाल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहले टनकपुर गए और वापसी में चकरपुर और खटीमा स्टेशनों का दौरा किया। इस मौके पर लोगों ने मेलाघाट और लोहियाहेड रोड क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज, जलभराव से निजात दिलाने आदि की समस्याओं को रखा। महाप्रबंधक ने ओवरब्रिज के लिए प्रदेेश सरकार से प्रस्ताव आने पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


 पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने टनकपुर से लौटते समय सबसे पहले चकरपुर स्टेशन का जायजा लिया। वहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश जोशी के नेतृत्व में लोगों ने स्टेशन में शौचालय, संपर्क मार्गों का पुनर्निर्माण, वाहन पार्किंग आदि समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन


इसके बाद खटीमा स्टेशन में विधायक पुष्कर सिंह धामी ने ज्ञापन सौंपकर त्रिवेेणी एक्सप्रेस के खटीमा में स्टॉपेज, रैक हेड सुविधा आदि की मांग उठाई। वहीं, वेटिंग रूम में सीनियर सीटिजंस सोसाइटी अध्यक्ष वीरेंद्र टंडन, कांग्रेसी भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गोयल आदि ने कई समस्याओं को महाप्रबंधक के सामने रखा जिस पर उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहां पर अनमोल अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, महेंद्र सिंह, तरुण ठाकुर, राजेश राणा, जेपी सिंह, रवीश भटनागर, विश्वनाथ यादव, अमर सिंह, बरी अंजनिया की प्रधान नीलम पासी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
गैंग मैन को 15 तो सफाई कर्मी और गेट मेन को ढाई-ढाई हजार इनाम
खटीमा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने खटीमा और चकरपुर रेलवे स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर यात्री सुविधा, सफाई, सुरक्षा आदि बनाए रखने के निर्देश मातहतों को दिए। सुरक्षा के बेहतर कार्य पर गैंग मैन को 15 हजार और खटीमा स्टेशन में बेहतर कार्य पर सफाई कर्मी रामभजन और गेट मैन शैलेश चौधरी को ढाई-ढाई हजार का पुरस्कार दिया।


उन्होेंने बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस फरवरी के अंत तक चलने की संभावना है। अभी ट्रेन की समय सारणी नहीं आई है। वहां पर पीआरओ राजेंद्र सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) सुधांशु शर्मा, मुख्य संरक्षा आयुक्त एसके सैनी, मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed