फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Terai painted in the colors of patriotism, tricolor yatra taken out throughout the day

देशभक्ति के रंग में रंगा तराई, दिनभर निकाली गईं तिरंगा यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Terai painted in the colors of patriotism, tricolor yatra taken out throughout the day
पंतनगर में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/पंतनगर/गदरपुर/शांतिपुरी। आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा तराई देश भक्ति के रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। हर घर में तिरंगा अभियान के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। तिरंगा यात्रा के दौरान हर हाथ में तिरंगा दिखाई दे रहा है। जिले के विभिन्न हिस्सों में दिनभर तिरंगा यात्रा के आयोजन होते रहे।
विज्ञापन

रुद्रपुर के गांधी पार्क से भगत सिंह चौक तक कांग्रेसियों ने भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा निकली। वहां नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक भुवन कापड़ी, सुमित हृदयेश, संयोजक व कार्यकारी नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व सांसद महेंद्रपाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

प्रीत विहार वार्ड 25 में तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया। वहां स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीसी परगाई, हरीश परगाई, अखिल भटनागर, प्रदीप शर्मा आदि थे। बाटा चौक से बंगाली महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार साहा के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सीमा सरकार, हिमांशु सरकार, अजीत साह, विजय मंडल, मुकेश कुमार, दीनू साना आदि थे। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में रविवार शाम पांच बजे से गांधी पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान संजय ठुकराल, आशीष छाबड़ा, आशू मिड्ढा, गोविंद राय, विपिन शर्मा, जसविंदर खरबंदा आदि थे।
ट्रांजिट कैंप के फुटबाल मैदान से लेक पैराडाइज तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहां कार्यक्रम संयोजक धीरेश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे। सिडकुल एंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई। वहां सोसायटी अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, श्रीकर सिन्हा, दिवाकर दूबे, राजेश मिश्रा, कमल किशोर आदि थे। गदरपुर के झगड़पुरी गांव में निकाली गई तिरंगा रैली में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शराफत अली मंसूरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। रैली में मौलाना मजाहिरूल हक, कारी अब्दुल वाजिद, बलवीर सिंह, अनिल छाबड़ा, दिलदार अंसारी आदि थे।
राजरानी इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा रैली में प्रधानाचार्य सरोज अरोरा, प्रबंधक केवल कृष्ण अरोड़ा, उमा रतूड़ी, रवि चौहान, बसंती देवी आदि थे। पंतनगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। वहां जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन शर्मा, मंडल महामंत्री शशिकांत मिश्रा आदि थे।

वहीं दूसरी ओर अधिष्ठात्री प्रौद्योगिक महाविद्यालय डॉ. अलकनंदा अशोक के नेतृत्व में एक झंडा रैली निकाली। शांतिपुरी में स्वतंत्रता सेनानी गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें ग्रामीण महिलाओं व बच्चें ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। वहीं शांतिपुरी नंबर-1 में ग्राम प्रधान विमला जोशी के नेतृत्व में ग्राम सभा की महिलाओं व बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। वहां आशा, विद्या व बाइक रैली में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष डीएन यादव आदि थे। सेंट लामार्ट स्कूल में प्रबंधक विनोद कुमार के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed