फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   tension in two comunities due to the comment

तकरीर पर टिप्पणी, दो संप्रदाय आमने-सामने

Wed, 23 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 23 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
tension in two comunities due to the comment
तकरार - फोटो : Amar Ujala

धार्मिक तकरीर पर टिप्पणी को लेकर मुस्लिम धर्म के दो संप्रदायों में तकरार गाली गलौज के बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करने को आमादा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा और स्थिति पर नियंत्रण किया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


रविवार को अल्ली खां में मुस्लिम धर्म के एक संप्रदाय के मौलवी की तकरीर हुई। सोमवार को अल्ली खां में ही रात लगभग दस बजे दूसरे संप्रदाय की तकरीर चल रही थी। तभी एक युवक ने टिप्पणी की। वहीं मौजूद एक युवक ने टिप्पणी से नाराज होकर उक्त युवक को चांटा मार दिया। इसी से विवाद बढ़ गया। 
विज्ञापन


शोरगुल, गाली गलौज, एक-दूसरे को धमकियां देते देख दोनों पक्षों के कई लोग अल्ली खां चौक की ओर बढ़ने लगे। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर हमला करने को आमादा हो गए। माहौल तनावपूर्ण होता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही कोतवाल आरएल आर्य, उप निरीक्षक बीएस बिष्ट, कुंडा थाना प्रभारी रमेश तनवार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने सड़क पर लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा, पुलिस ने दुकानें बंद कराईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को घर लौटने की चेतावनी दी। पुलिस के रुख देख लोग अपने घरों में चले गए। बाद में दोनों पक्षों के कई लोग कोतवाली पहुंचे। लोगों ने शांति बनाने के लिए कोतवाल आर्य का आभार जताया किया। एक पक्ष की ओर से रईस अहमद पुत्र खलील अहमद ने और दूसरे पक्ष की ओर से मदीना मस्जिद के सचिव मोहम्मद अली ने एक दूसरे पर सांप्रदायिकता पर भड़काऊ तकरीर देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed