{"_id":"5ed8cdbd8ebc3e90a0750096","slug":"ten-people-from-the-red-zone-in-khatima-quarantine-and-two-isolates191","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा में रेड जोन से आए दस लोगों को क्वारंटीन और दो को किया आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में रेड जोन से आए दस लोगों को क्वारंटीन और दो को किया आइसोलेट
विज्ञापन
खटीमा नागरिक अस्पताल में बाहरी क्षेत्र से आए लोगों की स्क्रीनिंग कराते नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। रेड जोन से प्रवासी और नौकरीपेशा लोगों के आने का क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी सीमा पर रेड जोन से आए दस लोगों को क्वारंटीन व एक को आइसोलेट किया, जबकि नागरिक अस्पताल में 29 लोगों की स्क्रीनिंग कर एक आइसोलेट, दो विलेज क्वारंटीन व 26 को होम क्वारंटीन किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में मुंबई से आए संक्रमित युवक के दो जुड़वा भाई, माता का सैम्पल जांच के लिए भेजा जा रहा है। बृहस्पतिवार को यूपी सीमा पर सत्रहमील में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजस्थान के उदयपुर के 8, मुंबई व दिल्ली के एक-एक व्यक्ति को जांच के बाद क्वारंटीन किया। जबकि मुंबई से आए एक व्यक्ति को आइसोलेट किया।
इधर, जांच टीम लीडर डॉ.संदीप मिश्रा ने बताया कि नागरिक अस्पताल में डॉ.साक्षी व वंदना ऐरी ने 29 लोगों की स्क्रीनिंग कर दो को विलेज क्वारंटीन, एक को आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन