फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Temperature Rise In from Now

Udham Singh Nagar News: आज बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू, कल राहत के आसार

Sun, 18 May 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 18 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Temperature Rise In from Now
रुद्रपुर। तराई में उतार-चढ़ाव का मौसम लगातार बना हुआ है। कभी आसमान में बादल छा जा रहे हैं तो कभी धूप निकल आने से लू और गर्मी परेशान कर रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने रविवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहने और लू चलने का अंदेशा जताया है। सोमवार और मंगलवार को मौसम फिर बदलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को आसमान में हल्की बदली सी छाई रही। दिन में हल्की धूप निकली रही। इस दौरान 11.1 किलामीटर की गति से दक्षिणी-पूर्वी हवा बहती रही। दोपहर में हवा के थोड़ा मद्धम होने से उमस ने लोगाें को परेशान किया।
विज्ञापन

इसके चलते बीते 24 घंटे में 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़कर 38.0 डिग्री पर पहुंच गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 23.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अलसुबह धूप निकल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन चटक धूप खिली रहेगी और लू चलेगी। इसके चलते तापमान के बढ़ने का अनुमान है। वहीं अगले दिन सोमवार को एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाएंगे। इससे कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने का अनुमान है। ऐसा ही मंगलवार को भी मौसम बना रहेगा। पंतनगर विवि के वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि 18-19 को फिर मौसम बदलेगा। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed