फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teen accused on trial for rape

आरोपी किशोर पर रेप का मुकदमा

Sun, 03 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

विवेकनगर में बच्ची से रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ सेक्सुअल हेरेसमेंट की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

बीते शनिवार को ट्रांजिट कैंप के विवेकनगर में किराए पर रहने वाले दंपति की सात साल की पुत्री बरामदे में खेल रही थी। इसी बीच मकान मालिक का 13 वर्षीय पोता घर में दाखिल हुआ। उसने बच्ची को पकड़कर उससे जबर्दस्ती की। बच्ची के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए और उन्होंने किशोर को पकड़कर जमकर पीटा।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ सेक्सुअल हेरेसमेंट की पुष्टि हुई है।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ धारा 376 आईपीसी और 5/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। किशोर को हिरासत में लेकर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed