फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teejotsava in Kashipur

भारत विकास परिषद के मेहंदी तीजोत्सव में महिलाओं ने उठा लुफ्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teejotsava in Kashipur
काशीपुर तीज मेले में मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती महिलाएं। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। भारत विकास परिषद ने श्रावण के तीज पर्व की पूर्व संध्या पर परंपरा मेहंदी तीजोत्सव मेले का आयोजन किया। मेले में महिलाओं ने प्रतिभाग कर तीज महोत्सव का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान में शनिवार को आयोजित मेहंदी तीजोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय संयोजिका महक बंसल समेत संगठन के कई पदाधिकारियों ने किया। मेले में हैंडलूम, शृंगार, ड्रेस, ज्वेलरी, गृह सज्जा समेत खानपान के स्टाल सजे थे। जहां लोगों ने खरीदारी कर खानपान स्टालों पर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मेले में महिलाओं के लिए उचित मूल्यों पर मेहंदी लगाने की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

मेले की आयोजिका सुरभि बंसल ने बताया कि स्वस्थ बालिका-महिला स्वच्छ भारत के तहत एनीमिया, बीपी, शुगर की निशुल्क जांच भी की गई। जहां कई महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। हर घंटे लकी ड्रॉ भी निकाले गए। मेहंदी प्रतियोगिता के साथ कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस दौरान क्षेत्रीय सचिव अजय अग्रवाल, अध्यक्ष प्रियांशु बंसल, रामनगर शाखा की सह संयोजिका नेहा गुप्ता, काव्या अग्रवाल, मिलन अग्रवाल, रेशु अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, विभु गोयल, आशीष गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed