फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Team selected for national competition.

सेपकटाकरा उत्तराखंड महिला व पुरुष सीनियर टीमें चयनित ,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Team selected for national competition.
रुद्रपुर में सेपकटाकरा टीम में चयनित महिला खिलाड़ी। - फोटो : RUDRAPUR
एमेनिटी पब्लिक स्कूल में सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से राज्य की महिला व पुरुष सीनियर टीम का चयन कर लिया गया है। उत्तराखंड सेपकटाकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी शर्मा ने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए राज्य टीम का चयन दो चरणों में किया गया। 10 सितंबर रुद्रपुर सेपकटाकरा एकेडमी में सीनियर पुरुष वर्ग टीम का चयन किया गया। इसमें लोकेश शाह, राजेश कुमार, गौरव, पवन (ऊधमसिंह नगर), अनमोल, सुधांशु (नैनीताल) जगदीश बिष्ट, उत्तराखंड पुलिस (देहरादून), प्रदीप सिंह राणा (रानीखेत) चयनित हुए।
विज्ञापन

दूसरे चरण में रविवार को सीनियर महिला टीम का चयन एमेनिटी स्कूल में किया गया। इसमें शिवानी यादव, निक्की, प्रगति दुम्का, दिव्या गोस्वामी, रानी (ऊधमसिंह नगर), अंजली गोस्वामी, करिश्मा (पिथौरागढ़) और प्रतिष्ठा शाह (नैनीताल) का चयन हुआ। शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सेपक टाकरा टीम आगामी राष्ट्रीय सीनियर सेपकटाकरा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। चयनकर्ताओं की भूमिका अंकुश रौतेला, लोकेश पांडेय और गोविंद परिहार ने निभाई। वहां सेपकटाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. नागेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष पीएन जोशी, जिला सेपकटाकरा ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष सुभाष अरोरा, राजकुमार श्रीधर, रघु रावत, ऋषि पाल भारती, नरेश शर्मा, पंकज चावला थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed