फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Team ready to prepare survey report for airport in Bairnyi

बरहैनी में एयरपोर्ट के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार कर टीम रवाना

Sat, 01 Jun 2019 12:02 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 01 Jun 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Team ready to prepare survey report for airport in Bairnyi
greatest airplane seat

नैनीताल जिले के अंतर्गत बरहैनी जंगलात में एयरपोर्ट बनाने के लिए दो दिन से प्रारंभिक सर्वे कर रही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की छह सदस्यों की टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की। शुक्रवार शाम सर्वे टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। सप्ताह भर के भीतर प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के (नियोजन विभाग) के चेयरमैन को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि बृहस्पतिवार को बरहैनी जंगलात क्षेत्र में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया नई दिल्ली के संयुक्त प्रबंधक देबोतोष मोइत्रा के नेतृत्व में छह सदस्यों की टीम ने राजस्व और वन विभाग अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया था। शुक्रवार को सर्वे टीम ने पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक संजीव कुमार सिंह के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


आंदोलन के अगुवा केशव कुमार पासी ने बताया कि एयरपोर्ट सर्वे टीम शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गई। टीम सप्ताह भर के भीतर प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया नई दिल्ली (नियोजन विभाग) के चेयरमैन को सौंपेगी। प्लानिंग विभाग के चेयरमैन की रिपोर्ट पर सहमति बनने पर फिजीबल टीम आकर सर्वे करेगी। इधर, बरहैनी जंगलात क्षेत्र में एयरपोर्ट बनने की कवायद को लेकर बड़े-बड़े प्रापर्टी डीलरों की जंगलात के आसपास इलाके के प्लाटों पर नजर गढ़ती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed