{"_id":"6096db128ebc3e83fa54a421","slug":"team-did-not-reached-to-span-rudrapur-news-hld42379724","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चलते स्पेनिस पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाई भारतीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चलते स्पेनिस पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाई भारतीय टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने के लिए स्पेन में आयोजित होने वाले अंतिम क्वालीफाई मुकाबले में भारतीय टीम के 26 अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कोरोना की कड़ी गाइडलाइन के चलते स्पेन नहीं जा पाए। टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से होकर गुजरना पड़ता है। इन प्रतियोगिताओं में अर्जित किए गए मेडल व प्वाइंट के अनुसार ही खिलाड़ियों को टोक्यो ओलंपिक में पहुंचने का रास्ता साफ होता है।
टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने के लिए देश के 26 अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मशक्कत कर रहे हैं। उत्तराखंड के मनोज सरकार और चिराग बरेठा भी दौड़ में शामिल हैं। स्पेन के कार्टाजेना शहर में 11 से 16 मई तक प्रतियोगिता आयोजित होनी है। ऐसे में भारतीय टीम को सात मई को स्पेन पहुंचकर 10 दिनों के लिए क्वारंटीन होना था लेकिन खिलाड़ियों में आ रही वीजा की दिक्कत व हवाई यात्रा बंद होने से खिलाड़ी स्पेन नहीं पहुंच पाए। अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने बताया कि दिल्ली में हवाई यात्रा बंद होने, मुंबई से वीजा की दिक्कत होने व आर्थिक संकट के चलते स्पेन नहीं पहुंच पाए।
स्पेन में होने वाली प्रतियोगिता में छह मई को सभी खिलाड़ियों को पहुंचना था, इसके बाद दो दिन का क्वारंटीन होना था लेकिन कोरोना की नई गाइडलाइन आने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को 10 दिनों के लिए क्वारंटीन होना पड़ रहा था। दिल्ली से स्पेन के लिए हवाई यात्रा बंद होने, खिलाड़ियों में वीजा की दिक्कतों के चलते टीम प्रतियोगिता में नहीं पहुंच पाई। - गौरव खन्ना, हेड कोच, भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम