फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teaching Should be easy with technique

तकनीक के प्रयोग से प्रभावशाली हो सकता है शिक्षण कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Teaching Should be easy with technique
रुद्रपुर स्थित डायट सभागार में राष्ट्रीय सेमीनार में संबोधित करती वक्ता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शिक्षण में आईसीटी का अनुप्रयोग और भविष्य में संभावनाएं विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार के दूसरे दिन वक्ताओं ने वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य तकनीक के प्रयोग से प्रभावशाली हो सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डायट ऊधम सिंह नगर के सभागार में प्राचार्य डॉ. धर्म सिंह रावत ने दूसरे दिन के सत्र का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता और आईआईएम काशीपुर की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मृदुल माहेश्वरी ने कहा शिक्षक विभिन्न एप्लिकेशन का प्रयोग कर शिक्षण को रुचिकर बना सकते हैं। सीटीई हल्द्वानी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शुभा कांडपाल ने प्राचीन काल से शिक्षण पद्धति को जोड़ते हुए वर्तमान में आईसीटी के प्रयोग पर चर्चा की। उप शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही, सुषमा गौरव और प्रेमा बिष्ट ने अपने ब्लॉक में हुए आईसीटी के कार्यों की जानकारी साझा की। वहां पर केरल से आए संतोष कुमार ने भी अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में चंपावत, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, डायट भीमताल और डायट रुड़की के आचार्यों ने प्रतिभाग किया। वहां पर प्राचार्य धर्म सिंह रावत, डॉ. अजंता बिष्ट, चेतना मिश्रा, सीमा त्रिवेदी, एमएस रावत, डॉ. आशुतोष वर्मा, सेमीनार समन्वयक बीपी जोशी, एसके सिंह, रुचि पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed