फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Teachers Demand Promotion

स्थायीकरण न होने पर प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति रुकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers Demand Promotion
रुद्रपुर में डीईओ बेसिक एके सिंह को ज्ञापन देते प्राथमिक शिक्षक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में लंबे समय से स्थायीकरण का कार्य पूरा न होने से प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति रुक गई है। इसके खिलाफ शिक्षकों ने 10 मार्च से सीईओ कार्यालय परिसर में धरना देने का एलान किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ऊधमसिंह नगर के बैनर तले शिक्षकों ने डीईओ बेसिक अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य जिलों में प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति हो चुकी है। लेकिन ऊधमसिंह नगर में लंबे समय से शिक्षकों की स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण पदोन्नति नहीं हो पा रही है। संगठन के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह सिरोही ने कहा कि जिले के चार ब्लॉकों के उप शिक्षा अधिकारी अभी तक स्थायीकरण को लेकर अपनी रिपोर्ट नहीं दे सके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पदोन्नति की सूची शीघ्र जारी नहीं हुई तो 10 मार्च को सुबह 11 बजे से सीईओ कार्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा। डीईओ बेसिक अशोक कुमार ने बताया कि सभी उप शिक्षा अधिकारियों को पांच मार्च तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। यदि इसमें लापरवाही बरती जाती है तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 मार्च तक प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी कर दी जाएगी। वहां जिला महामंत्री दीपक सिंह फर्त्याल, कोषाध्यक्ष नितेंद्र सिंह गिल, संयुक्त मंत्री प्रदीप पांडेय, उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, राजवर खत्री, मोहन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed