फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   teacher will teach student online after quarnteen duty

क्वारंटीन ड्यूटी के बाद भी बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे शिक्षक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
teacher will teach student online after quarnteen duty
 रुद्रपुर। क्वारंटीन ड्यूटी के बहाने शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने से नहीं बच सकेंगे। विलेज क्वांरटीन में अपनी शिफ्ट की ड्यूटी खत्म करने अथवा शुरू करने से पहले उन्हें बच्चों को अपना विषय ऑनलाइन पढ़ाना होगा। सीईओ ने जिले के सभी बीईओ व उप शिक्षा अधिकारियों से विलेज क्वांरटीन में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों की सूची मांगी है। बाहरी राज्यों से जिले में पहुंच रहे लोगों को ग्राम पंचायतों में विलेज क्वारंटीन किया जा रहा है। इन क्वारंटीन सेंटरों में ग्राम प्रधानों, राजकीय कर्मचारियों के साथ ही शिक्षकों की भी शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। कई शिक्षकों के खिलाफ क्वारंटीन ड्यूटी के बाद बच्चों को ऑनलाइन न पढ़ाने की मौखिक शिकायतें मिल रही हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। इसे गंभीरता से लेते हुए सीआई रमेश चंद्र आर्य ने जिले के सभी बीईओ व उप शिक्षा अधिकारियों को विलेज कवारंटीन में ड्यूटी कर रहे शिक्षको की सूची मांगी है। सीईओ ने कहा कि लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद हैं। ऐसे में बच्चों को पढ़ाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन सेंटरों में शिक्षकों की ड्यूटी शिफ्ट में चल रही है। ड्यूटी के बाद भी शिक्षकों के पास काफी समय बचता है। इस समय का सदुपयोग कर वह अपने विषय को व्हाट्स एप ग्रुप व अन्य माध्यमों से पढ़ा सकते हैं।  उधर, बाहरी राज्यों से बुधवार को रुद्रपुर के गांवों में 42 लोग पहुंचे। इनमें से 15 लोगों को विलेज क्वांरटीन किया गया। जबकि 37 लोग होम क्वांरटीन किए गए हैं। दिल्ली, बिहार, यूपी आदि राज्यों से यह खुर्पिया, कनकपुर, लालपुर, आनंदपुर, गडेरिया बाग, भमरौला, कर्ठरा, दरऊ, मलसी, छिनकी,मटकोटा आदि गावों में पहुंचे थे। बॉर्डर पर सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई।  ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed