{"_id":"58f268d04f1c1bbd4ccf657d","slug":"teacher-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक में सवार प्रधानाध्यापिका की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक में सवार प्रधानाध्यापिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गदरपुर
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
ओवरस्पीड बोलेरो ने कई को रौंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गूलरभोज मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने एक बाइक पर टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक में सवार एक पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका की मौके पर मौत हो गई, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार की देर सायं बाजपुर के कनौरा स्थित एक पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका पद पर तैनात अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट निवासी रमा पांडे (32) पुत्री दयाराम पांडे स्कूल के संचालक सफात हुसैन के साथ बाइक में रुद्रपुर से बाजपुर की तरफ आ रही थी।
गदरपुर में गूलभोज मोड़ पर पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में बाइक में सवार रमा पांडे के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सफात हुसैन गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे घायलावस्था में अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे रुद्रपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि रमा पांडे पिछले तीन साल से यहां कार्यरत थी। इस मामले में ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।