Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   TB patients are receiving their medication, but incentive payments remain stuck.

Udham Singh Nagar News: टीबी के मरीजों को दवा तो मिल रही, प्रोत्साहन राशि अटकी

Wed, 04 Nov 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 04 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
TB patients are receiving their medication, but incentive payments remain stuck.
काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में टीबी की दवा तो मुफ्त मिल रही है लेकिन सरकार की ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि महीनों से अटकी हुई है। मरीज रोजाना अपना कार्ड लेकर अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। कर्मचारी बजट की बेबसी बताते हुए उन्हें लौटा रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रामनगर आदि क्षेत्रों के 450 मरीज टीबी का इलाज करा रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज रोजाना प्रोत्साहन राशि के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों का आरोप है कि कई महीनों से राशि नहीं मिली है। रोजाना 30-40 मरीज अस्पताल आते हैं फिर मायूस होकर चले जाते हैं। प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से गरीब मरीजों को पौष्टिक आहार लेने में परेशानी हो रही है जो टीबी के इलाज में सबसे जरूरी है। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें विभाग से बजट नहीं मिलने से राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
2025 में राशि बढ़ते ही अटका बजट
वर्ष 2025 में अस्पताल में 800 टीबी के मरीज पंजीकृत थे। इसमें से करीब पचास फीसदी मरीजों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि नहीं मिल सकी है। इस साल के 450 मरीज भी वंचित हैं। 2025 से मरीजों के पौष्टिक आहार के लिए बढ़ाकर धनराशि एक हजार रुपये प्रति माह कर दी गई थी। यह छह महीने तक मिलती है। इससे पहले 500 रुपए प्रति माह मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
टीबी के मरीजों को प्रोत्साहन राशि क्यों नहीं मिल रही है इसकी जानकारी की जाएगी। जल्द उन्हें मिलने वाली राशि का भुगतान कराया जाएगा। -डॉ. संजीव गोस्वामी, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed