फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tarun Wins President Post

उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में तरूण अध्यक्ष और महफूज महामंत्री चुने गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tarun Wins President Post
काशीपुर में द्रोणनहर का निरीक्षण करते विधायक हरभजन सिंह चीमा व अधीक्षण अभियंता। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के चुनाव में तरुण गहलोत अध्यक्ष, महफूज अली महामंत्री चुने गए। सोमवार को चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ से दो बजे तक हुआ। दुल्हन पैलेस में 2776 मतदाताओं में से 2655 मतदाताओं ने विभिन्न पदों के लिए वोट डाले।
विज्ञापन

मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर तरुण गहलोत 1351 मत लेकर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने मो. आरिफ को 64 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर नासिर अली 1338 को वोट मिले। नासिर ने चेतन बंसल को 91 मतों से शिकस्त दी। महफूज अली ने महामंत्री पद पर जीत दर्ज की। उसे 1327 मत मिले। उसने पूर्व में महामंत्री रहे विमल अग्रवाल को 41 मतों से हराया। संगठन मंत्री पद पर मोहसिन ने अपने प्रतिद्वंद्वी कुशल अग्रवाल को 223 मतों से हराया। मोहसिन को 1200 मत पड़े। मधुप गोयल 1318 वोट पाकर प्रचार मंत्री चुने गए। दूसरे स्थान पर रहे मो. उस्मान डंपी को 1277 मत मिले। इससे पूर्व निर्विरोध रूप से राहुल अग्रवाल कोषाध्यक्ष, दिव्या रस्तोगी महिला उपाध्यक्ष, आशा रानी महिला मंत्री चुने गए थे। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस निकाला और आतिशबाजी की। चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह फरवरी में कराया जाएगा। वहां पर जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, जिला प्रभारी अशोक छाबड़ा, प्रदेश सचिव चुनाव पर्यवेक्षक निकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, इस्लाम हुसैन, अंकुर बंसल, तरुण बंसल और अर्पित रस्तोगी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed