फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Taraweeh begins in mosques, first fast today

Udham Singh Nagar News: मस्जिदों में तरावीह शुरू, पहला रोजा आज

Wed, 18 Feb 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 18 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Taraweeh begins in mosques, first fast today
जसपुर। रमजान के चांद की शहादत के बाद बुधवार को सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। शहर इमाम कारी अयूब रजा नूरी और मुफती-ए-शहर शमीम अख्तर सअदी ने इसकी पुष्टि की। बृहस्पतिवार को रमजान का पहला रोजा होगा।
विज्ञापन

बुधवार की शाम होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग अपने परिवार के साथ घरों की छतों पर चांद के दीदार के लिए पहुंच गए। लेकिन उन्हें चांद देखने को नहीं मिला। इसके बाद उलेमाओं ने बरेली से संपर्क कर चांद दिखाई देने की शहादत हासिल की। मस्जिदों से चांद की शहादत का ऐलान होते ही देर रात सभी ने एक दूसरे से मिलकर व फोन के जरिये रमजान की मुबारकबाद दी। इसके बाद शहर एवं देहात क्षेत्र की सभी मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया। और सहरी के लिए खरीदारी की।
विज्ञापन

रमजान की तैयारियों को लेकर मस्जिदों को सजाया गया। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शाने आलम ने कहा कि रमजान का महीना सब्र का महीना है। सब्र का बदला जन्नत है। इस महीने में रोजी बढ़ा दी जाती है। रोजेदारों को इफ्तार कराना बड़ा सवाब है। इसके बदले जन्नत मिलती है। रमजान मुबारक में चार कामों को जरूर करना चाहिए। इसमें पहली दो चीजें ऐसी हैं, जिनसे तुम अपने रब को राजी कर सकते हो। पहला कलमा तय्यबा और दूसरा इस्तिगफार की कसरत। दो अन्य चीजों में जन्नत की तलब और जहन्नुम की आग से पनाह मांगना शामिल है। इस महीने खूब सदका और खैरात करें। कुरान को समझ कर पढ़ने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed