फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tarai Shivers By Cold Wave

कड़ाके की ठंड से कांपे तराई के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tarai Shivers By Cold Wave
रुद्रपुर के डीडी चौक पर आग तापते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। तराई में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को रुद्रपुर में सुबह से घने कोहरा छाया रहा। शीतलहर के साथ गलन बढ़ने से लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को भी इसी तरह ठंड पड़ने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में कोहरा और कड़ाके की ठंड के बीच दिनभर धूप नहीं खिली। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कोहरे के बीच गुजर रहे वाहनों की हेडलाइट ऑन रही। कड़ाके की ठंड के कारण बाजार क्षेत्र में भी सुनसानी रही। रोडवेज स्टेशन पर मुसाफिर ठिठुरते नजर आए। साथ ही शुक्रवार रात को भी रोडवेज स्टेशन के वेटिंग रूम में यात्री सीटों पर सोए नजर आए। रुद्रपुर में सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव तापते नजर आए जबकि अधिकांश स्थानों पर नगर निगम ने अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि रविवार को भी जिले में इसी तरह ठंड पड़ेगी। सोमवार को धूप खिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed