फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Take Online ITI Certificate Now

अब ऑनलाइन लीजिए आईटीआई के प्रमाण पत्र 

Tue, 02 May 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 02 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Take Online ITI Certificate Now
Escorts Heart Institute & Research Centre delhi

विज्ञापन

आईटीआई में ऑनलाइन अंकतालिका की तर्ज पर ही अब प्रमाणपत्र भी ऑनलाइन मिल सकेंगे। इससे जहां आईटीआई करने वालों को सालों तक प्रमाणपत्र का इंतजार नहीं करना पड़ेगा वहीं छात्रों के सत्यापन में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।      
आईटीआई में ऑनलाइन अंकतालिका मिलने के बाद अब प्रमाणपत्र भी ऑनलाइन कर दिए गए हैं। वर्ष 2010 से 2016 तक के प्रमाणपत्र ऑनलाइन आ गए हैं। आईटीआई के माध्यम से छात्र अपने प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। पुरानी पद्धति के तहत प्रमाणपत्र प्राप्त करने की जटिल प्रक्रिया से छात्रों को गुजरना पड़ता था। आईटीआई से पास होने के बाद भी प्रमाणपत्र मिलने में चार से पांच साल लग जाते थे। साथ ही जिस कंपनी या फैक्ट्री में छात्र नौकरी पर लगता था, उस कंपनी को भी आईटीआई के कागज असली हैं या नकली इसका सत्यापन करने में भी काफी समय लगता था। अब ऑनलाइन प्रक्रिया होने से अंकतालिका मिलने के एक हफ्ते के अंदर ही प्रमाण पत्र मिल सकेगा। साथ ही कंपनी सीधे वेबसाइट पर नौकरी करने वाले आईटीआई के छात्र का रोल नंबर डाल कर प्रमाणपत्र का सत्यापन कर सकेगी। अधिकारियों के मुताबिक केवल एनसीवीटी का कोर्स करने वाले छात्रों को ही ऑनलाइन प्रमाण पत्र मिलेंगे।     
विज्ञापन

 
 
आईटीआई करने वाले छात्रों को आटीआई के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्र मिल सकेंगे। पहले इस प्रक्रिया में चार से पांच साल का समय लग जाता था। छात्रों के कागजातों के सत्यापन में भी लंबा समय लगता था, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया से छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। वर्ष 2010 से 2016 तक के प्रमाणपत्र ऑनलाइन आईटीआई पहुंच गए हैं। एनसीवीटी करने वाले छात्रों को ही इसका लाभ मिलेगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेएस जलाल, प्रधानाचार्य, आईटीआई (युवक), काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed