{"_id":"5908dbf44f1c1ba874441376","slug":"take-captive","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी तालाबों, श्मशान से कब्जा हटाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी तालाबों, श्मशान से कब्जा हटाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
Updated Wed, 03 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
तालाब पर कब्जा
काशीपुर। हर माह के पहले मंगलवार को लगने वाले तहसील दिवस पर आयोजित शिविर में सरकारी तालाबों, श्मशान घाट, कब्रिस्तान की भूमि से कब्जे हटाने सहित भूमि संबधित पांच मामले आए। इनका तत्काल निस्तारण करने का आदेश दिया गया। एसडीएम दयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में आयोजित तहसील परिसर में अतिक्रमण के अलावा स्टोन क्रेशरों के वाहनों से उड़ रही धू्ल, मिट्टी रोकने, इनके मार्ग बदलने की मांग की गई।
विज्ञापन
बरखेड़ापांडे के प्रधान सरफराज ने कहा कि दबंगों ने गांव के तालाब को पाटकर उसमें खेती की है। तालाब पटने से पानी का जल स्तर गिरने लगा है। हैंडपंपों में पानी कम हो गया है। अधिकारियों से कई बार शिकायत करने पर भी तालाब, श्मशान घाट की भूमि से कब्जा नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने कहा कि किसी भी सरकारी तालाबों पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। ग्राम बेगमाबाद निवासी समरपाल ग्रेवाल ने कहा कि उनके गांव की सड़क से देवभूमि स्टोन क्रेशर, नैनी स्टोन क्रेशर, यूके स्टोन क्रेशर, अमरदास स्टोन क्रेशर से उपखनिज लदे वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
इससे सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। वाहनों से उड़ रही धूल मिट्टी से घरों में रहना, खाना पकाना मुश्किल हो गया है। खाने के ऊपर धूल जम जाती है। इसका लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। एसडीएम ने जांच का आदेश दिया है। वहां तहसीलदार संजय कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीवान सिंह चिलवाल, राजेन्द्र सिंह, पूरन सिंह आदि थे।