शक्तिफार्म। टैगोरनगर में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे लीग मैच में मेजबान टैगोर नगर ने सितारगंज को 3-1 से पराजित किया। दो गोल करने वाले ललित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
खेल के पहले हाफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही सितारगंज के कुणाल ने गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाई। कुछ देर बाद टैगोर नगर की ओर से ललित ने पहला गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। खेल के अंतिम क्षणों में टैगोर नगर की ओर से ललित ने दूसरा और ईश्वर ने तीसरा गोल किया। पूर्व केएमवीएन अध्यक्ष किरण मंडल, आनंद बिष्ट, आन सिंह रावत, सुनील विश्वास, राम मित्र, भारती सरकार, शिवपद विश्वास ने मैच का शुभारंभ किया। रविवार को पहला सेमीफाइनल ट्रांजिट कैंप और न्यूरिया के बीच खेला जाएगा। मैच में अखिलेश मंडल रैफरी, गोविंद और विश्वजीत लाइनमैन, सब्यसाची, जयंत मंडल और सुनील सरकार कॉमेंटेटर, दीपेन सेन और सुजीत विश्वास स्कोरर रहे। वहां सुबीर सरकार, अजीत हालदार, किशोर राय, बाबूराम हालदार, चंद्रकांत दास, उत्तम मल्लिक, नारायण विश्वास आदि थे।