फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sushil did a show of strength with his supporters, held a lotus

Udham Singh Nagar News: सुशील ने समर्थकों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन, थामा कमल

Sun, 26 Feb 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 26 Feb 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sushil did a show of strength with his supporters, held a lotus
- सोशल मीडिया पर लिखा सॉरी कांग्रेस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। करीब एक दशक से कांग्रेस से जुड़े रहे जिला महासचिव सुशील गावा ने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने ढोल नगाड़े के साथ समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। इससे पहले उन्होंने शनिवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और रविवार को सोशल मीडिया पर सॉरी कांग्रेस लिखकर भावुक पोस्ट की थी। उनके कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस के एक धड़े में निराशा है, वहीं भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया है।

रविवार शाम सुशील गावा समर्थकों के साथ आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने फूलमालाओं से सुशील का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने सुशील को पार्टी की सदस्यता दिलाई और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। सुशील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नकल विरोधी कानून लागू करने और विधायक शिव अरोरा के विकास के विजन से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। वह व्यक्तिगत लालच के लिए नहीं बल्कि भारत मां की सेवा करने वाले संगठन से जुड़ा हैं। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। यही वजह है कि पार्टी का कुनबा लगाकर बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर युवा भाजपा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहा है। सुशील गाबा और उनके समर्थकों को संगठन में पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शालिनी बोरा, जिला महामंत्री अमित नारंग, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, महामंत्री संदीप अनेजा, सुनील ठुकराल, सुरेश कोली, अजीत साह सहित अनेक मौजूद रहे। इधर, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि सुशील फ्रंटलाइन कार्यकर्ता था। काफी समझाया था कि पार्टी में रहकर कार्य करें लेकिन सुशील ने भाजपा में जाने का मन बना लिया था। संगठन में लोग आते जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed