{"_id":"5c2fa344bdec2256e43d2d23","slug":"survey-for-corporation-to-house-tax-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स के लिए निगम फिर से कराएगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस टैक्स के लिए निगम फिर से कराएगा सर्वे
Fri, 04 Jan 2019 11:47 PM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: विपिन कुमार
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर ऊषा चौधरी ने कहा कि हाउस टैक्सों की सर्वे में काफी कमियां सामने आई हैं। कई व्यावसायिक भवनों पर गृहकर नहीं लगाया गया है, जबकि सामान्य घरों पर भारी टैक्स लगाया गया है। अनियमितताएं दूर करने के लिए पुन: सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
मेयर ऊषा चौधरी ने कहा कि हाउस टैक्स को लेकर कई शिकायतें आ रही हैं। रामनगर मार्ग पर एक भवन में कई बैंक, सरकारी विभागों के कार्यालय है। लेकिन सर्वे में उस पर हाउस टैक्स नहीं लगाया गया है। ऐसे ही कई और व्यावसायिक भवन होने की संभावनाएं है, जिन पर टैक्स लगाया ही नहीं है।
विज्ञापन
जबकि कई लोगों पर जितना हाउस टैक्स लगना था। उससे कई गुना अधिक लगाया गया है। कई ऐसे भवन है जिनमें आवास के साथ ही दुकानें भी है। कई कामर्शियल भवन संस्थानों पर नाम मात्र के हाउस टैक्स लगाए गए है। कई पार्षदों ने भी हाउस टैक्स में अनियमितताओं की शिकायतें की हैं, जिसकी जांच होगी।
विज्ञापन
कहा कि जितना टैक्स बनेगा उसे वसूला जाएगा। साथ ही टैक्स वसूली की समीक्षा होगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। निगम का भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गंभीर शिकायत मिलने पर अधिकारी के स्थानांतरण के लिए सरकार को संस्तुति भेजी जाएगी। एक अधिकारी के खिलाफ कई पार्षदों ने शिकायतें की हैं, जांच में अगर शिकायत सही पाई गई तो शासन को अधिकारी के स्थानांतरण की संस्तुति भेजी जाएगी।