फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Suresh had strangled his wife Anita and burnt her body in khatima

Khatima News: सुरेश ने गला घोंट जलाया था पत्नी अनीता का शव, अवैध संबंधों का विरोध करने पर दिया वारदात को अंजाम

Tue, 27 May 2025 02:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 27 May 2025 02:09 PM IST
सार

जंगल में महिला की जली हुई लाश मिलने की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। अवैध संबंधों का विरोध करने पर चारूबेटा निवासी सुरेश ने अपनी पत्नी अनीता की गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को डीजल से जला दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Suresh had strangled his wife Anita and burnt her body in khatima
पुलिस की गिरफ्त में आोरपी पति सुरेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में टेड़ाघाट के जंगल में महिला की जली हुई लाश मिलने की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। अवैध संबंधों का विरोध करने पर चारूबेटा निवासी सुरेश ने अपनी पत्नी अनीता की गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को डीजल से जला दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नई बस्ती टेड़ाघाट (चारूबेटा) निवासी अनीता देवी का शनिवार को घर के करीब 400 मीटर दूर जंगल में जला शव मिला था। अनीता के भाई नानकमत्ता निवासी रामानंद की तहरीर पर पुलिस ने अनीता के पति सुरेश के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया। रविवार रात पुलिस ने सुरेश को मुंडेली चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ विमल रावत के अनुसार पूछताछ में सुरेश ने बताया कि अनीता के उसके दूसरी महिला से संबंध की जानकारी हो गई थी। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। सीओ ने बताया कि सुरेश के विरुद्ध हत्या व साक्ष्य छुपाने की धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन

इस तरह दिया वारदात को अंजाम
सुरेश के अनुसार शुक्रवार को वह अल्मोड़ा से बस में सवार होकर हल्द्वानी होते हुए रात में खटीमा पहुंचा और जंगल में छुप गया। मौका देखकर रात में उसने पत्नी को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। करीब एक घंटे घर में रहने के बाद वह पत्नी को बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने जंगल में ले गया। वहां उसने मौका देखकर अनीता की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव डीजल से जला दिया। सुबह वह रोडवेज बस से हल्द्वानी गया और वहां से पड़ोसी से घर के वारे पूछताछ की। इसके बाद उसने घटना के बारे में फोन से बहन, ससुर और साले को बताते हुए कहा कि वह खटीमा पहुंच रहा है। घर पहुंचकर वह अनजान बना रहा और लोगों को गुमराह करता रहा कि वह सुबह ही अल्मोड़ा से आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


खुद के अवैध संबंध के बावजूद पत्नी पर करता था शक
पुलिस ने बताया कि सुरेश के स्वयं दूसरी महिला के साथ संबंध थे। इसके बावजूद वह अनीता के किसी और से बात करने पर शक करता था। अनीता लगातार उससे दूसरी महिला को छोड़ने के लिए कह रही थी। इस वजह से उनके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed