{"_id":"666f62f5c01f6a683005c524","slug":"sunnah-of-hazrat-ibrahim-will-be-performed-today-on-eid-ul-azha-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-113041-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आज ईद-उल -अजहा पर अदा की जाएगी हजरत इब्राहीम की सुन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आज ईद-उल -अजहा पर अदा की जाएगी हजरत इब्राहीम की सुन्नत
Mon, 17 Jun 2024 03:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। ईदु-उल-अजहा यानी हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत अदा करने के लिए सोमवार को ईद की नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की जाएगी। ईदगाह से लेकर, मस्जिदों एवं मदरसों में ईद की नमाज अदा करने की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी है। पुलिस एवं प्रशाासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेकर उन्मादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
शहर इमाम कारी अय्यूब रजा नूरी ने कहा कि मुसलमान कुर्बानी के दौरान शरीयत की पाबंदी का ख्याल करें। कुर्बानी स्थल से मीट दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए पर्दे का इंतजाम होना चाहिए। पशुओं के अवशेष सड़कों एवं नालियों में न फेंके, बल्कि सही स्थान पर गड्ढा खोदकर उसमें दफन कर दें या फिर नगर पालिका की ओर लगाए गए वाहनों में ही डाले। गर्मी के कारण ईद की नमाज ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे अदा की जाएगी। उससे पहले फैजाने रमजान मस्जिद मे 5.45 बजे, तकियावाली मस्जिद में 6 बजे तथा जटवारे की जामा मस्जिद में 7 बजे नमाज अदा की जाएगी। नगर पालिका के ईओ शाहिद अली ने बताया कि पशुओं के अवशेष उठाने को नगर के विभिन्न 11 स्थानों पर वाहन खड़े रहेंगे। इसके अतिरिक्त सभी सफाई कर्मचारियों को सफाई के लिए मुस्तैद किया है।