फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Constable posted in Nainital Police Line dies in Rudrapur

उत्तराखंड: नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की रुद्रपुर में मौत, लंबे समय से थे बीमार

Thu, 17 Sep 2026 06:08 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 17 Sep 2026 06:08 PM IST
सार

नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की लंबी बीमारी के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है।

विज्ञापन
Constable posted in Nainital Police Line dies in Rudrapur
पवन कुमार कंबोज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की लंबी बीमारी के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है।

मूलरूप से रामनगर निवासी पवन कुमार कंबोज पुत्र हरिनाम सिंह 2006 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह नैनीताल में तैनात थे। बताया गया कि पवन पिछले काफी समय से बीमारी से परेशान चल रहे थे। बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पवन पहले हल्द्वानी में पुलिस विभाग में तैनात रहे थे। इसके बाद उनका तबादला नैनीताल जिले में हुआ था। वर्तमान में वह नैनीताल पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर सेवाएं दे रहे थे। पवन कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा और 12 वर्षीय बेटी है। सीओ विभव सैनी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed