फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Suicides

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Tue, 09 May 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Tue, 09 May 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Suicides
Demo pic - फोटो : google

काशीपुर। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से मुरादाबाद यूपी निवासी अजय (23) पुत्र कृपाल सिंह एक साल से हिम्मतपुर गांव में रह रहा था। वह किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। पांच मई को ही उसने हिम्मतपुर में सोहन लाल के मकान में किराए पर कमरा लिया था।

विज्ञापन


अजय ने रविवार रात छत के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब पत्नी ने कमरे में देखा तो अजय फांसी पर लटका था। पत्नी रानी ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान बलकार सिंह को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आईटीआई थाने के प्रभारी एसओ जसवीर चौहान ने बताया कि मृतक अजय ने चार साल पहले लव मैरिज की थी।
विज्ञापन


उसका दो साल का एक बच्चा भी है। बताया कि रविवार की रात अजय अपनी पत्नी और बच्चे के साथ छत पर सोया था। देर रात वह उठकर कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसकी पत्नी ने उसे फांसी में झूलता देखा। पत्नी के मुताबिक उसका कोई पारिवारिक विवाद नहीं था। मृतक अजय के पिता भी रविवार को मिलने आए थे। चौहान ने बताया कि खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अजय नशा भी करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed