{"_id":"640776b4e3076dd54f061468","slug":"sugarcane-is-burnt-in-holi-for-the-happiness-and-peace-of-the-family-rudrapur-news-c-8-1-75622-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: परिवार की सुख-शांति के लिए होली में जलाते हैं गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: परिवार की सुख-शांति के लिए होली में जलाते हैं गन्ना
Tue, 07 Mar 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। होलिका दहन से पहले मंगलवार को रुद्रपुर बाजार में लोगों ने गन्ना, गेहूं की बालियां की खूब खरीदे। इनको खरीदने के लिए सब्जी मंडी के आगे लगी दुकानों में लोगों की काफी भीड़भाड़ रही। लोगों का कहना था कि परिवार की खुशहाली के लिए होली के साथ गन्ना, गेहूं की बाली व उपले जलाने की परंपरा है।
रुद्रपुर सब्जी मंडी से लेकर मुख्य बाजार तक सुबह से ही दुकानों में रंग बिरंगे गुलाल, पिचकारी खरीदने वालों की भीड़ रही है। भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। धार्मिक आस्था के चलते गन्ने की खूब बिक्री हुई। गन्ने का जोड़ा 60 रुपये में बिका। इसके अलावा गेहूं की बालियां 10 रुपये प्रति गड्डी बिकी। लोगों ने उपले भी खरीदे। विक्रेताओं ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में कई बीमारियां होने का भय बना रहता है। मान्यता के अनुसार इन बीमारियों से बचने के लिए होलिका दहन में गन्ने के अगले हिस्से में गेहूं की बालियों के साथ भूनने से बीमारियां दूर होती हैं। गर्म करके खाने से घर में सुख-शांति और शरीर के सभी रोग दूर होते हैं।