फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sugarcane bagasse will increase the capacity of transformer

UK News: ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाएगी गन्ने की खोई, पंत विवि के शोधार्थी ने बनाया सस्ता और टिकाऊ प्रेस बोर्ड

Fri, 31 Oct 2025 01:35 PM IST
हीरा मेहरा सुरेंद्र कुमार वर्मा
सुरेंद्र कुमार वर्मा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 31 Oct 2025 01:35 PM IST
सार

पंतनगर विवि के शोधार्थियों ने ट्रांसफार्मर के अधिक गर्म होने और खराब होने की समस्या का समाधान ढूंढ निकाला है। उन्होंने गन्ने की खोई से एक विशेष प्रेस बोर्ड विकसित किया है, जिसके प्रयोग से ट्रांसफार्मर की सेल्फ लाइफ कई गुना बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
Sugarcane bagasse will increase the capacity of transformer
गन्ने से बनाया गया प्रेसबोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रांसफार्मर में लोहे की कॉयल का प्रयोग होता है जिससे विद्युत तरंगें पास होती हैं। ट्रांसफार्मर के अधिक गर्म होने पर उसका तेल जल जाता है। इससे वह फुंक कर बंद हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए पंतनगर विवि के शोधार्थी ने गन्ने की खोई (बगास) से प्रेस बोर्ड बनाया है जिससे ट्रांसफार्मर की सेल्फ लाइफ कई गुना तक बढ़ जाएगी। यह शोध हाल ही में रेप्यूटेड इंडियन जरनल नेक्स्ट मेटीरियल में प्रकाशित हुआ है। विवि अब इस इनोवेशन का पेटेंट कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय स्थित विज्ञान और मानविकी महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में प्राध्यापक डाॅ. एमजीएच जैदी और सहायक प्राध्यापक डाॅ. समीना महताब के मार्गदर्शन में पीएचडी कर चुके मो. अजीज ने अपने शोध के दौरान गन्ने की खोई से पहले एथेनाॅल और फिर प्रेस बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन

डाॅ. जैदी ने बताया कि देश विदेश में ट्रांसफार्मर का चलन सैकड़ों वर्षों से चला आ रहा है। ट्रांसफार्मर दो प्रकार के होते हैं। इनमें पहला वोल्टेज को बढ़ाता है जिसे स्टेप अप ट्रांसफार्मर और दूसरा वोल्टेज को घटाता है, उसे स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर और उसकी कॉयल
ट्रांसफार्मर में प्राइमरी और सेकेंडरी दो कॉयल होती हैं। जो नंबर ऑफ टर्न के आधार पर वोल्टेज को घटाती और बढ़ाती हैं। यह फिजिक्स के लैंजेस लाॅ के नियम पर आधारित है। ट्रांसफार्मर के अंदर तेल (हाई डेसिटी का सिलिकाॅन फ्यूल) होता है। जिसकी गर्मी सोखने की क्षमता बहुत अधिक होती है। तेल जैसे-जैसे पुराना होता जाता है, उसकी अवशोषण क्षमता कम होती जाती है। जिससे ट्रांसफार्मर आंशिक रूप से विघटित होने लगता है और एक सीमा के बाद जलकर फुंक जाता है। इस प्रक्रिया को रोकने के लिए ट्रांसफार्मर में कॉयल से पहले एक प्रेस बोर्ड़ लगाया जाता है।

 

ऐसे बनाया प्रेस बोर्ड
मो. अजीज ने बताया कि ट्रांसफार्मर की हीटिंग प्रक्रिया को रोकने के लिए वर्तमान में कॉयल से पहले एक प्रेस बोर्ड लगाया जाता है। जो गर्मी पैदा होने पर कॉयल से पहले उसे ऑब्जर्व कर लेता है। यह प्रेस बोर्ड वर्तमान में एस्बेस्टस, विभिन्न मेटीरियल्स और बहुत सारे एग्रो बेस्ट से बनते हैं, जो बहुत महंगे होते है। उन्होंने गन्ने की खोई में कुछ बायो पाॅलीमर आइसोलेट कर प्रेस बोर्ड बनाया है। जो सस्ता, टिकाऊ और कंडक्टिविटी मेजरमेंट में कई गुना अधिक क्षमता वाला पाया गया है।

सिर्फ जलाने के काम आने वाली निष्प्रयोज्य गन्ने की खोई से ट्रांसफार्मर का प्रेस बोर्ड बनाने के लिए शोध टीम को बधाई। यह इनोवेशन ट्रांसफार्मर की क्षमता तो बढ़ाएगा ही खोई की अन्य क्षेत्रों में उपयोगिता भी सिद्ध करेगा। - डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान, कुलपति, पंतनगर विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed