फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sugar mill paid sugarcane price of Rs 4.75 crore

Udham Singh Nagar News: चीनी मिल ने 4.75 करोड़ का किया गन्ना मूल्य भुगतान

Mon, 24 Nov 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill paid sugarcane price of Rs 4.75 crore
रुद्रपुर। किच्छा चीनी मिल ने गन्ना किसानों को 4.75 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। मिल के अधिशासी निदेशक एपी बाजपेयी ने बताया कि सीएम और गन्ना मंत्री ने किसानों को शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 16 से 22 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने के का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया कि राज्य में गन्ना मूल्य निर्धारित न होने पर किच्छा चीनी मिल ने गत वर्ष 2024–25 की दरों के आधार पर अग्रिम भुगतान किया है। इसके अलावा किच्छा चीनी मिल ने इस सीजन में अब तक कुल 1.60 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 8270 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने गन्ना किसानों से आग्रह किया है कि जड़, अगोला, पत्ती रहित, ताजा व साफ गन्ना आपूर्ति करें, जिससे चीनी मिल से अच्छा चीनी प्रतिशत प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन

--
कहां कितना हुआ भुगतान
सहकारी गन्ना विकास समिति लि. किच्छा ₹ 3,87,68,940
सहकारी गन्ना विकास समिति लि. हल्द्वानी ₹ 17,17,989
सहकारी गन्ना विकास समिति लि. पंतनगर ₹ 40,82,672
सहकारी गन्ना विकास समिति लिo, सितारगंज ₹ 28,94,719
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed