फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sugar chain is off raging commotion farmers

चीनी मिल की चेन बंद होने पर भड़के किसानों ने हंगामा किया

Sat, 17 Dec 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
 चीनी मिल की चेन बंद होने से भड़के किसानों ने भाजपाईयों के साथ गन्ना चेन परिसर में हंगामा कर मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के चलते करीब एक घंटे चीनी मिल बंद रही। इस दौरान किसानों ने मौके पर पहुंचे मुख्य गन्नाधिकारी डा. राजीव कुमार अरोरा का घेराव किया।  शुक्रवार को रात नौ बजे शुगर मिल की चेन अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन


जिससे गन्ना यार्ड में गन्ना लेकर आए किसान भड़क उठे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार के किसानों के साथ गन्ना चेन परिसर में हंगामा किया। उन्होंने मुख्य गन्नाधिकारी डा. आरके अरोरा का घेराव किया। किसानों का आरोप है कि पेराई सत्र से मिल नियमित नहीं चल रही है। जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। मिल अधिकारी मिल की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए दर्शाते हैं। लेकिन मिल की हालत बहुत खराब है। मुख्य गन्ना अधिकारी डा. अरोरा ने बताया कि तकनीकी कारणों से छोटी चेन बंद पड़ी है। उसे ठीक किया जा रहा है। तब जाकर किसान शांत हुए। मौके पर सांसद प्रतिनिधि हरीश वर्मा, गौरव शर्मा, बलवीर कालू, जयंत जैन, अरविंद यादव, सुवेग सिंह, नफीस अहमद, मोहन सिंह, जगतजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed