{"_id":"63e82b1efe83517fbf0d2dd4","slug":"sucide-in-rudrapur-us-nagar-rudrapur-news-c-8-1-50204-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधम सिंह नगर: किराये के मकान में लटका मिला सिडकुल कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधम सिंह नगर: किराये के मकान में लटका मिला सिडकुल कर्मी का शव
Sun, 12 Feb 2023 05:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। पिथौरागढ़ निवासी सिडकुल कर्मचारी का शव शनिवार सुबह कमरे में लटका मिला। वह जगतपुरा में किराये के कमरे में रह रहे थे। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
थाना बेड़ीनाग, जिला पिथौरागढ़ के गांव सांगड़ निवासी गोविंद सिंह (55) सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे। वह जगतपुरा में अपने बेटे के साथ किराये के कमरे में रहते थे। कई साल पहले हृदय गति रुकने से उनकी पत्नी पुष्पा और पिछले वर्ष टाइफाइड से उनकी बेटी सुनीता की भी मौत हो गई थी। वह अपने बेटे प्रदीप के साथ रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद पिता-पुत्र सो गए थे। प्रदीप शनिवार सुबह पिता के कमरे में गया तो शव फंदे से लटका देखा।
शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। लोग गोविंद को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिडकुल पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस काे घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।