फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Students locked in Khatima PG College

खटीमा में दिन भर छात्र नेताओं का छह सूत्रीय मांगों को फूटता रहा आक्रोश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students locked in Khatima PG College
-खटीमा डिग्री कालेज में दोपहर के समय मुख्य गेट पर अंदर से तालाबंदी कर बाहर जाने से रोकते छात्र नेत? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। एचएनबी पीजी कॉलेज में छात्र संख्या के अनुरूप शिक्षकों की नियुक्ति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर छात्र संघ पदाधिकारियों ने सोमवार को जमकर आक्रोश व्यक्त किया। छात्रों ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी की तो अध्यापक अंदर ही बंधक बने रहे। दोपहर बाद छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र नेताओं के बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठते ही कॉलेज में हंगामा हो गया। प्रभारी प्राचार्य के रिक्त पदों पर अस्थायी नियुक्ति की अनुमति लेने समेत सभी मांगों पर उचित कार्रवाई के ठोस आश्वासन देने पर छात्र माने।
विज्ञापन

सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष सुमित बहादुर पाल के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट और आंतरिक गेट पर तालाबंदी की। दोपहर आते-आते छात्र संघ अध्यक्ष पाल छह सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी अनशन पर बैठ गए। प्रभारी प्राचार्य डॉ. गीता श्रीवास्तव को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य और डॉ. केवी श्रीवास्तव ने एमए में भूगोल, शिक्षाशास्त्र खोलने, एम काम की 2020 से कक्षा शुरू कराने, भवन निर्माण, लैब, लाइट, चार पहिया वाहन पार्किंग, फर्नीचर, शिक्षकों की तैनाती आदि पर प्रस्ताव, जन प्रतिनिधियों से सहयोग लेकर कार्रवाई का ठोस भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार बजे तक भी छात्र नेता मांगों पर अड़े रहे। बाद में प्रभारी प्राचार्य ने पुन: छात्र नेताओं को ठोस भरोसा दिलाया। इसके बाद आंदोलन स्थगित किया। बताया कि रिक्त शिक्षकों के पदों पर अस्थायी अनुमति ली जाएगी। इस दौरान छात्र नेता प्रमोद गड़कोटी, प्रदीप ठाकुर, सचिव शिवम गुप्ता, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, अंबुज कुमार चौहान, अजय कटैरिया, पल्लव, आशीष कुमार, मो. अदनान, दीपेंद्र चंद आदि थे।

14 नवंबर को होगा कॉलेज का वार्षिकोत्सव
खटीमा। डिग्री कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे कॉलेज प्रांगण में होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, कार्यक्रम अध्यक्ष नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा और विशिष्ट अतिथि खटीमा फाइबर्स के सीएमडी डॉ. आरसी रस्तोगी, एसडीएम निर्मला बिष्ट रहेंगी। वरिष्ठ गुरुजन डॉ. केवी श्रीवास्तव ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के समक्ष उनके स्तर की छात्र संघ की मांगों के निदान के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed