फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student killed in collision of two bikes, two injured

दो बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो घायल

Wed, 07 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो,काशीपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
 कुंडा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में हाईस्कूल के एक छात्र की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक में सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए। घटना के समय दोनों में से किसी बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन



सोमवार की देर शाम ग्राम गढ़ीनेगी निवासी पारस चावला (16) पुत्र प्रीतम चावला अपनी बहन के साथ ग्राम दुर्गापुर से ट्यूशन पढ़कर बाइक से घर लौट रहा था। मत्स्य प्रजनन केंद्र तुमड़िया डैम निवासी नीरज (28) पुत्र चंद्र मोहन और आयुष (16) पुत्र राम करन बाइक से गढ़ीनेगी से मत्स्य प्रजनन केंद्र जा रहे थे। गढ़ीनेगी में पेट्रोल पंप के सामने दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में पारस चावला, नीरज, आयुष गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि पारस की बहन मामूली चोटें आई। तीनों घायलों को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने पारस को मृत घोषित कर दिया। आयुष और नीरज को भर्ती कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed