फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Student dies after being shot in the temple in a neighbouring house in kashipur

काशीपुर: पड़ोस के घर में छात्रा की कनपटी पर गोली लगने से मौत, हत्या की आशंका; घटना के बाद से आरोपी परिवार फरार

Thu, 10 Sep 2026 07:55 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 10 Sep 2026 07:55 PM IST
सार

आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ैया देवी में छात्रा की पड़ोस के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि छात्रा की हत्या की गई है। घटना के बाद आरोपी परिवार मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Student dies after being shot in the temple in a neighbouring house in kashipur
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ैया देवी में छात्रा की पड़ोस के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि छात्रा की हत्या की गई है। घटना के बाद आरोपी परिवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

ग्राम मड़ैया देवी निवासी महेबीस जहां (22) पुत्री स्व. फरियाद हुसैन बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे पड़ोस में रहने वाले परिवार के घर गई थी। करीब 11:30 बजे घर से धमाके की आवाज आई। कुछ देर बाद पड़ोस का एक व्यक्ति खून से लथपथ महेबीस को उठाकर उसके भाई मोहम्मद फईम को सौंपकर भाग गया। छात्रा की बायीं कनपटी पर गोली लगी थी।

विज्ञापन

सूचना पर पैगा चौकी प्रभारी विक्रम सिंह धामी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घर पर आरोपी परिवार की दो नाबालिग लड़कियों के अलावा कोई नहीं मिला। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और मृतका के घर से साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल पर जगह-जगह खून के छींटे और घर तक जाने वाली सड़क पर खून की बूंदें मिलीं। आशंका है कि खून को पानी से धोने का प्रयास किया गया होगा। पुलिस के मुताबिक हत्या में प्रयुक्त हथियार मौके से नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका ने हाल ही में बीए पास किया था
मृतका महेबीस जहां के बड़े भाई मोहम्मद फईम ने बताया कि वह तीन भाई हैं और महेबीस इकलौती बहन थी। दो भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं। महेबीस ने इसी साल बीए फाइनल पास किया था। मोहम्मद फईम ने आरोप लगाया कि पड़ोसी परिवार के किसी सदस्य ने उसकी बहन की गोली मारकर हत्या की है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी परिवार में पति-पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां रहते हैं। मोहल्ले वालों के अनुसार परिवारों में कभी कोई मनमुटाव नहीं था।

रील बनाने के दौरान हादसे की चर्चा
क्षेत्रवासियों ने आशंका जताई है कि कहीं महेबीस जहां और पड़ोस में रहने वाली तीन लड़कियां तमंचे के साथ रील तो नहीं बना रही थीं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर घर में तमंचा कहां से आया और क्यों लोड करके रखा गया था। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

घटना से क्षेत्रवासी सन्न, कोई बोलने को तैयार नहीं
महुआखेड़ा गंज के ग्राम मढ़ैया देवी में स्व. फरियाद हुसैन की बेटी महेबीस जहां की गोली लगने से हुई मौत के बाद क्षेत्रवासी सन्न हैं। आसपास रहने वाले लोग कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। लोगों ने इतना जरूर कहा कि पड़ोसी परिवार से उन लोगों ने कभी भी कोई अनबन नहीं सुनी। आखिर क्यों महेबीस जहां की हत्या की गई यह समझ में नहीं आ रहा है। मृतका के अन्य परिजनों ने बताया कि महेबीस की शादी अगले साल किए जाने की तैयारी चल रही थी।

 

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आरोपी परिवार भाग गया है और असलहा बरामद नहीं हुआ है। शव का पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। - प्रशांत कुमार, सीओ काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed