फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   student died after the roadways bus thrashed him

रोडवेज ने बाइक सवार छात्र को रौंदा, मौत

Tue, 22 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 22 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
student died after the roadways bus thrashed him
हादसा - फोटो : Amar Ujala

किच्छा बाइपास रोड पर रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। प्राइवेट वाहन से छात्र को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए रोडवेजकर्मियों ने एहतियातन बस को कोतवाली में खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे रुद्रपुर डिपो की बस बरेली से सवारियां लेकर रुद्रपुर आ रही थी। किच्छा बाइपास रोड स्थित खेड़ा पुल के पास बाइक (यूके06वाई6221) में सवार आलिम (18) पुत्र स्व. शकुल नबी निवासी वार्ड नंबर 3 खेड़ा रोडवेज की चपेट में आ गया। बस का पिछला पहिया आलिम की छाती पर चढ़ गया। 
विज्ञापन


हादसा होते ही चालक बस लेकर फरार हो गया। रोडवेज डिपो में बस खड़ी करने के बाद चालक गायब हो गया। आनन-फानन में प्राइवेट कार से आलिम को अस्पताल ले गया गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। हादसे से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और बाइपास रोड पर करीब 20 मिनट तक यातायात थमा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में लाडले का शव देख उसके भाई आसिफ, मां और बहनों की चीखपुकार मच गई। अस्पताल में उसकी बहन बेहोश हो गई। परिचितों ने किसी तरह समझाबुझाकर उन्हें घर भिजवाया। मृतक आलिम एएन झा इंटर कॉलेज में नवीं कक्षा का छात्र था। एसएसआई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि रोडवेज बस को कोतवाली में खड़ा किया गया है, मगर चालक फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed