फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sterilization operation fails

नसबंदी ऑपरेशन फेल

Wed, 17 May 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज। Updated Wed, 17 May 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sterilization operation fails
परिवार नियोजन

सितारगंज। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत डेढ़ वर्ष पहले लगाए गए शिविर में नसबंदी का ऑपरेशन फेल हो गया और महिला गर्भवती हो गई। महिला के पति ने सीएमओ को पत्र भेजकर गर्भ में पल रहे बच्चे के लालन-पालन के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। आनंदनगर तिलियापुर गांव के रामप्रवेश ने मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि उसके तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन


18 दिसंबर 2015 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म में शिविर के दौरान उसने अपनी पत्नी की नसबंदी कराई थी। जिसे अभी डेढ़ साल ही हुआ है। बताया कि नसबंदी का ऑपरेशन फेल हो गया, उसकी पत्नी करीब छह माह की गर्भवती हो गई है। उसने कहा कि वह गरीब है और तीन बच्चों के अलावा अब अन्य कोई संतान पालने में असमर्थ है। उसने सीएमओ से पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे के लालन-पालन के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed