{"_id":"56eef0e14f1c1bcc26f1549b","slug":"step-mothers-sells-daughter-for-three-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां ने तीन हजार में किया बेटी का सौदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेली मां ने तीन हजार में किया बेटी का सौदा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
पैसे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किशोरी का उसकी सौतेली मां ने तीन हजार रुपये में सौदा कर दिया। उसके साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में लड़की को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
शनिवार रात लगभग पौने बारह बजे एक किशोरी को बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। होश आने पर लड़की ने बताया वह काशीपुर की रहने वाली है। तीन लोगों ने उसकी सौतेली मां के सहयोग से घर में उसके साथ बलात्कार किया है। डाक्टर ने कोतवाली को सूचना दी।
विज्ञापन
लेकिन कोई पुलिस कर्मी लड़की को देखने नहीं आया। इसी दौरान लड़की का भाई व भाभी आ गई। लड़की ने बताया उसके पिता रात को ई-रिक्शा चलाता है। रात को पिता घर पर नहीं था। तीन लोग घर आए। जो खुद को बदायूं का बता रहे थे। उन्होंने उसकी मां को दो तीन हजार रुपये दिए। उसे धोखे से शराब पिलाई गई, जब वह बेहोश होने लगी तो उसे तीनों के हवाले कर दिया। उन लोगों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
उसे किस व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचाया उसे मालूम नहीं है। पीड़ित के भाई ने बताया कि उनकी मां की मृत्यु हो चुकी है। उसके पिता की दूसरी शादी है उसकी बहन-पिता व सौतेली मां के साथ रहती है। घटना की सूचना मिलने पर वह आए हैं। पीड़ित लड़की रात भर सरकारी अस्पताल में रही। सुबह दो महिलाएं यह कहकर लड़की को अपने साथ ले गई कि कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने जा रहे हैं। लेकिन कोतवाली नहीं पहुंचे।