फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Staff Attendance in kashipur

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में बायोमैट्रिक से दर्ज होगी पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति

Tue, 16 May 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 16 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Staff Attendance in kashipur
काशीपुर। नगर निगम प्रशासन निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सख्त रुख अपनाने जा रहा है। पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगने जा रही है। अब पर्यावरण मित्रों को प्रतिदिन दिन में चार बार अपने-अपने कार्य क्षेत्र में ऑनलाइन माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विवेक राय के अनुसार समय-समय पर शिकायत मिलती है कि पर्यावरण मित्र कार्य क्षेत्र में नियमित नहीं आते हैं। इसलिए अब पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति ऑन लाइन दर्ज करने की व्यवस्था की जा रही है, जो करीब 15 दिन में शुरू हो जाएगी। बताया कि निगम प्रशासन पहली बार प्रत्येक वार्ड में बायोमैट्रिक मशीन लगाने की तैयारी कर रहा है। यह मशीन वार्ड के जिम्मेदार व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता या पार्षद आवास पर लगाई जाएगी। जहां पर्यावरण मित्र सुबह 6 से 10.30 बजे की पाली और दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे की दूसरी पाली में चार बार मशीन पर उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


चेकिंग में नदारद मिले थे 14 कर्मचारी
नगर आयुक्त राय ने बताया कि उच्च न्यायालय, कुमाऊं मंडल आयुक्त, जिलाधिकारी, पीसीबी के आदेश पर बीती 24 अप्रैल को वार्ड 32 और 36 में चेकिंग कराई थी। चेकिंग के दौरान सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी ने शाम की पाली में दोनों वार्ड में 14 कर्मचारियों को नदारद पाया था। एक कर्मचारी की जगह एक अन्य व्यक्ति काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नहीं करा सकेंगे अपनी जगह दूसरे से सफाई कार्य
नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि पर्यावरण मित्रों के अपने स्थान पर अन्य व्यक्ति से काम कराने की शिकायत मिलती है। जल्द सभी पर्यावरण मित्रों के फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। पर्यावरण मित्र को सुबह-शाम वार्ड में लगी मशीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इस व्यवस्था से किसी भी वार्ड में कोई भी अन्य व्यक्ति दूसरे के स्थान पर काम नहीं कर सकेगा।


निगम कर्मी व अधिकारी करते हैं मॉनिटरिंग
निगम में लगभग डेढ़ साल से सेनेटरी इंस्पेक्टर का पद रिक्त है। यहां पर छह सेनेटरी इंस्पेक्टर के पद हैं। इसके अलावा चार स्थायी और 13 अन्य कर्मियों को सुपरवाइजर का काम सौंपा हैं। व्यवस्था के तहत निगम के कुछ कर्मियों को दो से तीन वार्ड चेकिंग के लिए दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी, दोनों सहायक नगर आयुक्त समय-समय पर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed