{"_id":"6994b949e6cffe0ac70743c4","slug":"ssp-sir-how-can-such-women-get-justice-the-mother-returned-helpless-from-your-court-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-137363-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एसएसपी साहब! ऐसे कैसे महिलाओं को मिलेगा न्याय, आपके दरबार से बेबस होकर लौट गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एसएसपी साहब! ऐसे कैसे महिलाओं को मिलेगा न्याय, आपके दरबार से बेबस होकर लौट गई मां
Wed, 18 Feb 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने मंगलवार को ही कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति रहेगी। तत्काल एफआइआर दर्ज कर त्वरित विवेचना की जाएगी। हैरानी देखिए, एसएसपी के दरबार से मंगलवार को एक मां बेबस होकर लौट गई। जब यहां उसकी नहीं सुनीं गई तो थाने-चौकी में भला कौन सुनेगा। महिला 30 हजार रुपये में खुद को बेचने की गंभीर शिकायत लेकर पहुंची थी।
मंगलवार को शाम चार बजे एसएसपी कार्यालय में बैठक में कह रहे थे कि महिला व बच्चों के विरुद्ध अपराध के मामले में तत्काल एफआईआर की जाएगी। थाना-चौकी में त्वरित न्याय मिलेगा। उनकी प्रेसवार्ता से कुछ घंटे पहले हल्द्वानी के वैलेजली लॉज में रहने वाली महिला अपनी शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस में पहुंची थी। उसके शिकायती पत्र पर लिख दिया गया कि शिकायत प्रकोष्ठ जिला नैनीताल से संबंधित। पीड़िता पुलिस ऑफिस से बाहर निकलकर मायूस थी। चाय की टपरी पर लोगों को अपनी पीड़ा बताती रही। उसका कहना था कि जब अपराध उसके साथ यहां हुआ है तो वह नैनीताल क्यों जाएगी। महिला ने ट्रांजिट कैंप में रहने वाले एक भाई द्वारा दूसरे भाई को उसे 30 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। नौकरी का झांसा देकर उसे यहां लाए जाने की बात कह रही है। इतने संवेदनशील मामले में पुलिस का ये रवैया तब है जब सुप्रीम कोर्ट बच्चों के लापता होने पर चिंता जता रहा है और कह रहा है कि बच्चों को लापता करने वालों के पीछे कोई नेटवर्क तो शामिल नहीं है।
-- --
पिछले दिनों रुद्रपुर से लापता बच्चे
केस-1
अटरिया रोड ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी दो फरवरी को घर से लापता हाे गई। बेटी आधार कार्ड व पांच हजार रुपये ले गई है। तब से उसका कुछ नहीं चल सका है।
विज्ञापन
केस-2
आजाद नगर वार्ड सात में रहने वाली एक महिला ने बताया है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी एक फरवरी से लापता है। संभावित जगहों पर तलाश करने पर उसका पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
केस-3
कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में रहने वाले एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी दो फरवरी को रहस्यमयी परिस्थितियां में लापता हो गई।
केस-4
ट्रांजिट कैंप के वार्ड दो में रहने वाले व्यक्ति की इंटर में पढ़ने वाली बेटी एक सप्ताह से लापता है। घर वालों का आरोप है कि उसे दूसरे समुदाय का युवक भगाकर ले गया है।