फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ssp's special team will solve three high profile case

तीन हाईप्रोफाइल के को सुलझाएगी स्पेशल टीम

Tue, 29 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 29 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
ssp's special team will solve three high profile case
एसएसपी - फोटो : Amar Ujala

एक पखवाड़े से सरकार में चल रही उथल-पुथल के चलते जहां सुरक्षा व्यवस्था की कमान को मजबूती देने और माहौल को शांतिपूर्ण बनाने के लिए नवनियुक्त एसएसपी ताकवाले स्वयं मैदान में उतर गए हैं वहीं उन्होंने जिले के तीन बड़े हाईप्रोफाइल केसों को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए एक स्पेशल टीम गठित कर दी है। 

विज्ञापन


इसमें खास बात यह है कि टीम के सभी लोगों के नाम एसएसपी ताकवाले ने गुप्त रखे हैं। तीन बड़े हाईप्रोफाइल केसों में खटीमा में शिक्षिका से गैंगरेप, नानकमत्ता में सर्राफा हत्याकांड और काशीपुर के कुंडा में एक फैक्ट्री के कैशियर की हत्या शामिल है। 
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने बताया कि यूपी के पांच जिलों से सटा ऊधमसिंह नगर आपराधिक और राजनीतिक मामलों में अतिसंवेदनशील माना जाता है इसलिए यहां पर आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए कुछ नए फैसले लिए जा रहे हैं और कुछ तेजतर्रार पुलिस कर्मियों को नई टीमों के गठन करके उन्हें आपराधिक केसों को खोलने के लिए तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीन बड़े हाईप्रोफाइल केसों को जल्द सुलझाने के लिए उन्होंने एक स्पेशल टीम का गठन किया है, जो इसमें गहनता से जांच करके उसके पॉजिटिव रिजल्ट भी तय समय पर देगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर में खटीमा में एक शिक्षिका के साथ हुए गैंगरेप को सुलझाने के लिए टीम जुट गई है। उधर नानकमत्ता में 16 फरवरी को हए सर्राफा हत्याकांड (संजू रस्तोगी) के केस को भी स्पेशल टीम ही खोलेगी। 

इसके अलावा काशीपुर के कुंडा थानाक्षेत्र में जून 2015 में एक फैक्ट्री के कैशियर को बदमाशों से लूट की नीयत से मौत के घाट उतार दिया था, इन तीनों बड़े अपराधों का अभी तक खुलासा न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान है। इसलिए नवगठित स्पेशल टीम में शामिल सभी पुलिस कर्मियों के नाम भी गोपनीय रखे हैं।

एसएसपी ने बताया कि जांच टीम के नाम गोपनीय रखने से केस जल्द खुलने के चांस होते हैं, क्योंकि इस दिशा में जहां राजनीतिक दबाव और बड़ी सिफारिशों से भी सामना नहीं करना होता है और पुलिस अपना काम तय समय पर कर देती है। 

जिले के सभी सीओ 15 दिन में देंगे प्रगति रिपोर्ट
एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने मंगलवार दोपहर को अपने कार्यालय से जिले के सभी सीओ को हर 15 दिन के भीतर अपराधों की प्रगति रिपोर्ट देने का आदेेश जारी किया है। एसएसपी ने बताया कि अक्सर क्राइम मीटिंग के दौरान ही सीओ के क्षेत्रों के अपराधों पर चर्चा होती है इसलिए उन्होंने यह नया आदेश जारी किया है कि हर सीओ अपने क्षेत्र की हर 15 दिन के भीतर आपराधिक रिपोर्ट प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि प्रगति रिपोर्ट में हर पहलू पूरी तरह स्पष्ट होना चाहिए। 

तीन दिन से रात्रि गश्त में जुटे हैं एसएसपी
एसएसपी ताकवाले पिछले तीन दिन से लगातार रात्रि गश्त कर रहे हैं। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने सबसे पहले जसपुर क्षेत्र से बाजपुर काशीपुर और गदरपुर क्षेत्रों में दौरा किया। इस दौरान अवैध रूप से चल रहे एक दर्जन से अधिक वाहनों को जहां सीज किया वहीं कई बड़े वाहनों के चालान भी काटे। 

इसके बाद कप्तान ने किच्छा से पुलभट्टा तक के क्षेत्रों में रात्रि में सिविल ड्रेस में चेकिंग अभियान चलाया। जहां उन्होंने ओवर लोडिंग के डंपरों पर सख्त कार्रवाई की। विगत रात्रि शहर के आसपास के क्षेत्रों में कई संदिग्धों को चिह्नित भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed