{"_id":"d98517ff2a450b95b4427307dee738da","slug":"ssb-melagat-nepal-police-united-kanbing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी मेलाघाट, नेपाल पुलिस की संयुक्त कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी मेलाघाट, नेपाल पुलिस की संयुक्त कांबिंग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
Updated Mon, 07 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत मुख्यालय रानीखेत के महानिदेशक के
विज्ञापन
आदेशानुसार एसएसबी के जवानों ने सीमावर्ती नेपाल पुलिस के साथ पीलर नंबर
797-2 से 796-17 तक सघन कांबिंग अभियान चलाया।
उन्होंने सीमा पार आने जाने वालों से कड़ी पूछताछ की। एसएसबी 35वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राणा के निर्देशन में मेलाघाट चौकी प्रभारी हरसुख चौहान के नेतृत्व में संयुक्त कांबिंग अभियान के दौरान एसएसबी, नेपाल पुलिस ने आसपास के नागरिकों को संदिग्ध मामलों पर नजर रखने, किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर पुलिस, एसएसबी को सूचित करने की अपील की।
कांबिंग के दौरान जवानों ने सीमा पीलरों का भी अवलोकन किया। संयुक्त कांबिंग अभियान में नेपाल की ओर से सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण बहादुर बल्यार, प्रेम चंद, वीरेंद्र थाम जंग चौधरी, नेत्रा सुनार, जयेंद्र खड़का, मनु बहादुर, एसएसबी के जीवन सिंह, पूर्ण सिंह, मनजीत सिंह, रविंद्र कुमार, स्वराज सिंह, तनवीर अहमद खान, गप्पू कुमार आदि मौजूद थे।