{"_id":"6929f6ea54127d4e3b00c237","slug":"ssb-jawans-should-be-vigilant-on-the-nepal-border-khatima-news-c-236-1-ktm1001-112307-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नेपाल सीमा पर चौकसी बरतें एसएसबी जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नेपाल सीमा पर चौकसी बरतें एसएसबी जवान
Sat, 29 Nov 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
खटीमा स्थित मेलाघाट में एसएसबी चौकी का निरीक्षण करते डीआईजी।- स्रोत- एसएसबी।
उप महानिरीक्षक डीबी सोनार ने चौकियों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। एसएसबी सीमांत मुख्यालय रानीखेत के उप महानिरीक्षक डीबी सोनार ने 57वीं वाहिनी की सीमा चौकी मेलाघाट व उससे संबद्ध चौकियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों से संवाद स्थापित करते हुए प्रचालन संबंधी तैयारियों, चुनौतियों व वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
उप महानिरीक्षक ने जवानों के अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की ओर से संचालित नाका, गश्त, चेकिंग आदि का जायजा लिया। उन्होंने सीमा सुरक्षा को प्रभावी बनाए रखने के लिए जवानों को सतर्कता बरतने व आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप अपनी कार्यशैली को गतिशील रखने की सलाह दी। उन्होंने जवानों को सीमावर्ती नागरिकों के साथ संवेदनशील व सहयोगपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के साथ ही अपराधियों, तस्करों और असामाजिक गतिविधियों पर कठोर निगरानी रखने को कहा।
उन्होंने एसएसबी की ओर से चलाई जा रही विभिन्न नागरिक कल्याण एवं जनजागरूकता अभियानों जैसे नशा मुक्ति अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और जल शक्ति अभियान की समीक्षा की। वहां पर कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार, सहायक कमांडेंट सुरेन्द्र सिंह, निरीक्षक मोहर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
-- -